3 अगस्त 2015 - 16:27
ओबामा ने सीरिया हवाई हमले को हरी झंडी दी।

अमरीकी राष्ट्रपति ने सीरियाई सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए इस देश पर हवाई हमले को हरी झंडी दे दी है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने सीरियाई सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए इस देश पर हवाई हमले को हरी झंडी दे दी है।
वॉल स्ट्रीट जरनल के अनुसार, बराक ओबामा ने अमरीकी सेना द्वारा ट्रेनिंग पाने वाले आतंकियों की रक्षा के दावे के साथ शुक्रवार हवाई हमला किया और इस प्रकार सीरिया पर हवाई हमले को हरी झंडी दी है। शुक्रवार को पेन्टगॉन ने उस हमले के जवाब में हवाई हमला किया जब अमरीका द्वारा ट्रेनिंग पाने वाले आतंकियों के ठिकाने पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। नया नियम जिसे पेन्टगॉन ने पेश किया और ओबामा ने अनुमोदित किया है, अमरीका द्वारा ट्रेनिंग पाने वाले आतंकियों पर लागू होगा।
वाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता एलिस्टर बेस्की ने कहा कि ओबामा प्रशासन ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि वह इस अभियान को सफल बनाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाएगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, पेन्टगॉन नई ट्रेनिंग पाने वाले मिलिटेंट्स की आईएसआईएल के ख़िलाफ़ लड़ाई में हवाई हमले के रूप में मदद करेगा। पिछले महीने अमरीकी सेना ने ऐलान किया था कि वह अगले कुछ हफ़्तों में आईएसआईएल से लड़ने के लिए उन मिलिटेंट्स को सीरिया भेजेगा जिसे उसने ट्रेनिंग दी है।
वॉल स्ट्रीट जरनल ने एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से कहा है कि पेन्टगॉन द्वारा ट्रेनिंग पाने वाले मिलिटेंट्स को साफ़ तौर पर यह निर्देश दिया गया है कि वह सीरियाई सैनिकों के ख़िलाफ़ हमले न करें।